उत्कल यादव समाज समिति ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। उत्कल यादव समाज समिति ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उत्कल यादव समाज समिति के अध्यक्ष के.के. यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि उत्कल यादव समाज समिति के द्वारा छोटी ओमती झण्डा चौक में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ अपर आयुक्त अंजु बघेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय विक्टोरिया अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई। साथ ही जिनके ऑपरेशन किये जाने हैं उन्हें ऑपरेशन की तारीख प्रदान की गई। स्वास्थ्य शिवर में 500 से अधिक मरीजों ने लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के.के. यादव, उपाध्यक्ष अवधेश यादव, रामदयाल यादव, सचिव अमरीश यादव, सहसचिव सुशील यादव, कोषाध्यक्ष रविन्द्र यादव, उपकोषाध्यक्ष जे.के. यादव, मीडिया प्रभारी अवनीश यादव, सहमीडिया प्रभारी राजकुमार यादव, संजय यादव, जगमोहन यादव, सुंदर यादव, विघनेश यादव, रजनीश यादव, शारदा यादव आनंददास यादव, नवीन यादव, सुधीर यादव, गणेश यादव, कोमल यादव, बंशीलाल यादव, संतोष यादव, मनोज यादव उपस्थित रहे।



