लीला सेवा समिति के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। लीला सेवा समिति के द्वारा दिन बुधवार को पनागर विधानसभा के ग्राम हथना एवं चांटी में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया, जिसमे सैकड़ों लोगों ने नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन का लाभ लिया, इसी प्रकार दिन गुरुवार को ग्राम बिलगवा, में निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया, जिसमे ग्राम बिलगवां, मुड़ारी, गर्दा, खमरिया के सैकड़ों लोगों ने जांच करवाई एवं 27 लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन का लाभ लिया। इसी क्रम में पनागर विधानसभा के ग्राम सिंगौद के सामुदायक भवन में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर दिन रविवार को संपन्न हुआ। जिसमे ग्राम सिंगोद, छीनामानी, गौरा, सिमरिया, खिरहनी, मानक्वारा आदि ग्राम के 300 लोगों की जांच की गई एवं 9 लोगों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया। मनीष पटेल ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद दिया है ।



