जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

निर्वाचन साक्षरता कार्यशाला का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। संत अलायसियस महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता कार्यशाला का आयोजन इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब और जिला निर्वाचन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में किया गया । कार्यशाला में प्रमुख वक्ता श्री प्रमोद श्रीवास्तव , जिला निर्वाचन कार्यालय जबलपुर थे । उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मताधिकार के महत्व एवम निर्वाचन में ईवीएम मशीन का प्रयोग के तरीकों की जानकारी प्रदान की एवम विद्यार्थियोंके समक्षईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर दिखाया जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वयम भी ईवीएम मशीन का प्रयोग करके देख । डॉ . रश्मि मिश्रा टंडन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्र एवम निष्पक्ष चुनाव को लोकतंत्र की आधारशिला बताया और कहा कि चुनाव लोकतंत्र के पहिये होते हैं इसलिये लोकतंत्र की सफलता निष्पक्ष निर्वाचनो पर निर्भर करती है । डॉ . मिश्रा ने राष्ट्रीय मतदाता प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की एवम विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागिता प्रदान करें । कार्यशाला में विद्यार्थियों ने निर्वाचन सबंधी विभिन्न प्रश्न किये जिसका समाधान विषय विशेषज्ञ के द्वारा किया गया । कार्यशाला के समापन राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष ने समस्त विद्यार्थियों को मतदाता द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलायी । कार्यशाला का संचालन एम . ए चतुर्थ ( राज . विज्ञान ) की छात्रा पंजलि वेरुलकर व आभार प्रदर्शन बी . एड की छात्रा शाम्भवी भनोट के द्वारा किया गया । कार्यशाला में डॉ . एलिना फिलिप , डॉ . मीता दरबारी , डॉ . रीता चौहान , डॉ . एंथोनिमा , डॉ . रेणु मार्कंडे , सुश्री भावना तेकाम उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88