अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणभोपाल दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोनाकाल में उत्कृष्ट सेवाकार्य से सम्मानित,महिला डीएसपी के साथ उनके पति ने की मारपीट

जबलपुर दर्पण नप्र। देश व प्रदेश में जगह जगह अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ का सम्मान किया जा रहा है। वही राज्य पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ डीएसपी नेहा पच्चीसिया को उनके इंजीनियर पति के द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। जबकि महिला डीएसपी को करोनाकाल के समय उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित कर चुके हैं। उनके पति कुणाल जोशी से पारिवारिक विवाद के चलते कोर्ट में तलाक का प्रकरण चल रहा है। डीएसपी के द्वारा हबीबगंज थाने में पति के द्वारा की गई मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार डीएसपी अपने पति से अलग रह रही हैं। पति को घर के अंदर आने से मना करने पर दोनों में झगड़ा हो गया और पति ने डीएसपी के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट कर दी महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति कुणाल के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। हबीबगंज टीआई भान सिंह प्रजापति ने बताया कि डीएसपी नेहा पच्चीसिया के जुडवां बच्चे हैं। रविवार शाम पति कुणाल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद हुआ इसी दौरान पति ने मारपीट कर दी वहीं पति ने कहा वह बच्चों से मिलने गए थे। पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88