3 दिवसीय सायबर अपराध प्रशिक्षण का,पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

जबलपुर दर्पण नप्र। पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में तीन दिवसीय सायबर अपराध प्रशिक्षण का पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद खाण्डेल, व सायबर लोकेश कुमार सिन्हा की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक सायबर,राजेश कुमार मालवीय,पंकज कुमार मिश्रा एवं जबलपुर जिले के थानों से आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के 65 अधिकारी/कर्मचारी भाग लिया शुभारंभ के अवसर पर श्री बहुगुणा ने कहा कि वर्तमान समय में सायबर अपराध की संख्या लगातार बड़ रही है सायबर तकनीक का जहा सदुपयोग हो रहा है वहीं इनके दुरूपयोग की सम्भावना बनी रहती है। अपराधी भी सायबर तकनीक का उपयोग कर सायबर क्राईम करते है। हमें अपराधी को पकडना है तो उसी की तरह सोचना होगा। सायबर अपराध के समय किस प्रकार साक्ष्यों को संकलित कर अपराधी को पकडना है एवं उसे दण्ड दिलाना है। प्रशिक्षण के दौरान आपकी शंकाओं का समाधान होगा। प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्टेट सायबर पुलिस जोन निरीक्षक निलेश अहिरवार,उप निरीक्षक हेमंत पाठक,आरक्षक अमित गुप्ता,अजीत गौतम, शुभम सैनी द्वारा सायबर अपराध में सोशल मीडिया इन्वेस्टीगेशन, फायनेंशियल फ्राड इन्वेस्टीगेशन, सायबर अपराध के प्रकार, आई.पी.एड्रेस,सायबर अपराध से पीडितों के प्रति व्यवहार कुशलता के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।




