जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नारी सशक्तिकरण के बिना असंभव है समाज और राष्ट्र का विकास

जबलपुर दर्पण। नारी श्रृष्टि का आधार है। नारी परमात्मा को भी बांधने और दंडित करने की शक्ति रखती है। आज नारी के विकास हेतु जितनी अनुकूल परिस्थितियां हैं इसके पहले शायद किसी भी काल में नहीं रही होंगी। हमे इन अवसरों का समुचित उपयोग कर स्वयं को सशक्त बनाना चाहिए। उक्त उद्गार कांफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स और कान्यकुब्ज सभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में अतिथियों ने व्यक्त किए। समारोह पूर्व महापौर डॉ.स्वाति गोडबोले, राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ श्रद्धा तिवारी, गीता शरद तिवारी, प्रीति विनय सक्सेना व रक्षा सोनी की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट सेवाओं हेतु कैट द्वारा 11 महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संयोजिका श्रीमती प्रीति बाजपेई, जितेंद्र पचौरी, सुनीति बाजपेई, रश्मि तिवारी, रेणुका तिवारी तथा कैट के अध्यक्ष जितेंद्र पचौरी सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page