जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केन्द्रीय जेल में परिरूद्ध महिला बंदियों के हितार्थ विधिक साक्षरता शिविर हुआ का आयोजन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष सिंह ठाकुर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जिलानी, पैनल अधिवक्ता सुनीता सूद एवं रेणुका शुक्ला की उपस्थिति में अंरतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल जबलपुर में परिरूद्ध महिला बंदियों के हितार्थ विधिक साक्षरता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव महोदय मनीष सिंह ठाकुर द्वारा महिला बंदियों को विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जिलानी द्वारा महिला एवं पुरूष में समानता पर बल दिया गया जाकर समान विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता सुनीता सूद द्वारा महिला दिवस की एतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। पैनल अधिवक्ता रेणुका शुक्ला द्वारा महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page