जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

यूरोप में आर्ट ऑफ लिविंग के केंद्र यूक्रेन शरणार्थियों के लिए खोले

जबलपुर दर्पण। वैश्विक मानवतावादी संस्थान, आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयं सेवक, विभिन्न यूरोपीय देशों की सीमाएं पार करके आ रहे शरणार्थियों, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, तक पहुंच रहे हैं और उनको शरण और आधारभूत सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। सैकड़ों विद्यार्थी यूक्रेन से बचकर पोलैंड, हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और बुल्गारिया आ रहे हैं। संस्थान के शरणार्थी केंद्र हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, बुल्गारिया और पश्चिमी यूरोपियन देशों, जैसे – जर्मनी में कार्यान्वित कर दिये गए हैं। 4122 से अधिक शरणार्थी, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, को यूरोप के विभिन्न केंद्रों में शरण दी गई है। इससे संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर 7668 से भी ज्यादा कॉल आए। शरणार्थियों को 6000 मेडिकल किट एवम् हजारों भोजन के पैकेट वितरित किए गए। यूरोप में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयं सेवक फंसे हुए भारतीय विद्यार्थियों और यूक्रेन के शरणार्थियों तक पहुंच रहे हैं।
वैश्विक मानवतावादी संस्थान, आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयं सेवक, विभिन्न यूरोपीय देशों की सीमाएं पार करके आ रहे शरणार्थियों,जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, तक पहुंच रहे हैंऔर उनको शरण और आधारभूत सुविधाएं,जैसे – पानी और भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। वैश्विक मानवतावादी नेतृत्वकर्ता,गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने कहा,”हमारे स्वयं सेवक पूरे यूरोप में यूक्रेन से बचकर आ रहे शरणार्थियों और भारतीय विद्यार्थियों की मदद कर रहे हैं।शरणार्थियों को भोजन, पानी,शरण, आवश्यक सामग्री और हर प्रकार से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88