जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
महिलाओं से संबंधित पुस्तकों की लगाई प्रदर्शनी

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय में महिला सप्ताह का आयोजन महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की लायब्रेरी में किया गया। इस आयोजन में महिलाओं से संबधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उपस्थित सभी लोगों ने लायब्रेरियन अर्चना दुबे एवं प्रेमलाता शर्मा के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी का शुभांरभ प्राचार्य डॉ फा जी वलन अरासू द्वारा किया गया।