होली की हुडदंग में खेल ली खून की होली:28 वर्षीय युवक की हत्या,आरोपी फरार

सिहोरा तहसील हत्या की घटनाओं में जिले में लगभग प्रथम पायदान पर,सिहोरा तहसील के अंतर्गत सभी थानों में अपराधो में हो रही वृद्धि इनको रोकने में पुलिस नाकाम
जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले खितौला थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान शराब खोरी की मस्ती में एक 28 वर्षीय युवक की जान चली गई, हालाकि घटना की जानकारी के लिए थाना प्रभारी खितौला जगोतिन मेश्राम को कई बार कॉल किया गया एव एसएमएस के माध्यम से भी कॉल रिसीव करने का आग्रह किया लेकिन खितौला थाना प्रभारी के द्वारा दो मिनिट का समय भी देना जरूरी नही समझा। प्राप्त जानकारी अनुसार खितौला निवासी नीरज नामदेव की नशे में हुए विवाद के कारण हत्या कर दी गई। नीरज अपने दोस्त धर्मेद्र भूमिया,राकेश के साथ होली मनाते हुए शराब पी रहे थे। दोनी किसी बात को लेकर वाद विवाद करने लगे बात इतनी बड़ गई की
धक्का मुक्की पर आमदा हो गए तभी धर्मेंद्र ने छत पर रखे पत्थर से नीरज पर हमला कर दिया। जानकारी अनुसार घटना 18 मार्च रात करीब 8 बजे के आस पास की है। इसी दौरान दोनों गाली गलौज करने लगे और विवाद बड़ता चला गया गुस्से में आकर धर्मेंद्र ने सिल-लोढ़ा वाले पत्थर से नीरज के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। जिसके वार से युवक लहूलुहान हो गया। चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जब तक बहुत देर हो चुकी थी उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र की तलाश में जुटी है।



