जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मझौली थाना के अंतर्गत 2 वाहन चोरों से चुराई हुई बोलेरो ओर 4 मोटर साइकिल कि गई जप्त

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू —  कुछ दिन पहले थाना मझौली के अंतर्गत एक बोलेरो गाड़ी चोरी हुई थी ऐसा ड्राइवर मुड़िया नुनिया द्वारा बताया गया कि मैं गाड़ी बुकिंग लेकर जाता हूं  मैं रात में लगभग 12:30 बजे आया और गाड़ी अपने घर के सामने खड़ी कर दी सुबह 7:00 बजे जब सो कर उठा तो गाड़ी मेरे घर से गायब थी तो मैंने अपने मालिक हेमेंद्र को बताया कि गाड़ी चोरी हो गई और प्रार्थी द्वारा मझौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें अपराध क्रमांक 100/22 तथा धारा 379 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया

  इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेस बघेल एसडीओपी प्रभात शुक्ला  मामले को गंभीरता से लेते हुए  थाना मझौली को निर्देश दिए कि इसकी पतासाजी  की जाए तथा एक टीम गठित की गई पूर्व में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई जिसमें सोनू उर्फ सुशील भूमिया उम्र32वर्ष ग्राम दीवरी अमनगवा  तथा जो की मझौली थाने में 6 मामले दर्ज हैं दूसरा आरोपी
दारा उर्फ विनोद भूमिया पिता शिवप्रसाद नुनिया उम्र 45 वर्ष  ग्राम छपरा थाना शिलमनाबाद जो कि इसके ऊपर संपत्ति सहित33 मामले दर्ज हैं उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार है पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए पूछताछ की जिसमें आरोपी ने

पूछताछ में बताया कि मेरी मुलाकात जेल में दारा से हुई जब हम दोनों लोग जेल से बाहर आए तो गाड़ी चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने के लिए प्लान बनाया जिससे मझौली में भटरिया मोहल्ला में रखी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी की रेकी की और रात में लगभग 12:00 बजे पेचकस से गाड़ी  खोला और दारा को टू व्हीलर से आने को बोला जिससे द्वारा पीछे-पीछे  आया और गाड़ी को रानीताल गुबरा रोड  खबरा पेट्रोल पंप के पीछे छुपा दिया गाड़ी को बेचने की फिराक में आरोपी ग्राहकों की तलाश कर रहे थे
और भी चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला जिसमें टू व्हीलर मोटर साइकिल गाड़ी भी कई थाना क्षेत्र से चोरी किया जिसमें 4 गाड़ी हैं

1  बोलेरो mp 20 ba 55 89
(
02) हीरो डीलक्स गाड़ी जिसका चेचिस नम्बर ALRATEAE3357HAJTEHE403454

(03)हौंडा लीबो कम्पनी की मो सा जिसका चेचिस नम्बर .MEAUCTI9KK0044522 CG0061613

(4) हीरो इस्प्लेन्दर जिसका चेचिस नम्बर
      06122042HAT41162

(05)  हीरो डिलक्स जिसका चेचिस नंबर MBLHALLATF9856449 A1964310

कुल कीमत 7 लाख रुपए

सभी गाड़ियों को आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकारा गया

आरोपी सोनूउर्फ सुशील भूमिया ओर दारा के ऊपर मामला दर्ज किया गया धारा 41(1-4) 379भा द स के तहत मामला दर्ज किया

उल्लेखनीय भूमिका – थाना प्रभारी मझौली सज्जन सिंह, उप अभिलाष मिश्रा,सहायक उपनिरीक्षक रामसनेही पटेल  आर (2735) रामानंद तिवारी,आर(2696) सुमित,आर (1346) परमानंद देशमुख,आर (1845) रामभजन मेहरा की सराहनीय भूमिका रही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88