“द कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखने पहुंचे साँसद श्री सिंह

जबलपुर दर्पण नप्र। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बनी फ़िल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने साँसद राकेश सिंह भाजपा जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ शनिवार को फ़िल्म देखने समदड़िया मल्टीप्लेक्स पहुँचे। श्री सिंह ने मीडिया को बताया कि देश मे आजादी के बाद किसी फिल्म को लेकर इतना जुनून दिखाई दिया कश्मीरी पंडितो पर हुए अत्याचार पर कांग्रेस ने कुछ नही किया बल्कि सच को दबाया है। कश्मीरी पंडितो पर हुये अत्याचार का इतना सटीक चित्रण इससे बेहतर नही हो सकता था।
फ़िल्म को ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी,विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु,पूर्व विधायक शरद जैन,अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू,कैलाश जाटव,पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानंद गोड़बोल,स्वाति गोडबोले,डॉ जितेंद्र जामदार, आनंद बर्नार्ड,अभिलाष पाण्डे, राममूर्ति मिश्रा,अरविंद पाठक, राजा मोर,पंकज दुबे,रत्नेश सोनकर,रजनीश यादव,राजेश दाहिया,राजकुमार पटेल के साथ शहर व ग्रामीण के पदाधिकारीयों एवँ कार्यकर्ताओं ने देखा।



