खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस:लोधी समाज द्वारा,भव्य कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो। जिला लोधी क्षत्रिय समाज के तत्वधान में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी का बलिदान दिवस कार्यक्रम जिला अध्यक्ष हाकम सिंह लोधी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रहलाद पटेल केंद्रीय राज्य मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व जल शक्ति मंत्रालय एवं सांसद दमोह एवं विशिष्ट अतिथि राहुल सिंह लोधी वेयरहाउसिंग कारपोरेशन केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश शासन,धर्मेंद्र सिंह लोधी विधायक जबेरा,पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी,जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी,प्रताप सिंह लोधी पूर्व विधायक जबेरा,जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र ऋषि भैया जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह,भगवत सिंह लोधी पत्रकार दैनिक जबलपुर दर्पण एवं समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही एवं सर्वप्रथम वीरांगना रानी अवंती बाई की मूर्ति स्थल जटाशंकर धाम में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर अवंतीबाई को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अवंती बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में पहली महिला क्रांतिकारी रामगढ़ की रानी अवंती बाई ने अंग्रेजों से ऐतिहासिक निर्णायक युद्ध किया जो भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान था जिससे अवंती बाई का नाम पूरे भारत में अमर शहीद वीरांगना के नाम से जाना जाता है। राहुल सिंह लोधी ने वीरांगना रानी अवंती बाई की शौर्य गाथा पर चित्रण करते हुए बताया कि हमारे देश का गौरव एवं सर्व समाज के हितों को लेकर अंग्रेजों से लोहा लेकर अमर हुई जिनके पद चिन्हों पर आज हमें युवा पीढ़ी को चलने की आवश्यकता है एवं हमारे  समाज में जन्मी ऐसी क्रांतिकारी समाजसेवी देवी का छायाचित्र हमें अपने घर घर में लगाकर उनकी पूजा करते हुए उनकी शौर्य गाथा को युवाओं में एवं उनका प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए जिला पंचायत सदस्य ऋषि भैया ने बताया कि महारानी अवंतीबाई को 1857 की क्रांति की रामगढ़ की रानी अवंती बाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी 1857 के मुक्ति आंदोलन में रामगढ़ की अहम भूमिका थी जिससे भारत में एक नई क्रांति हुई जिसमें याद करते हुए 20 मार्च को बलिदान दिवस के रूप में पूरे भारत में मनाया जाता है। अध्यक्ष हाकम सिंह लोधी ने समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों पर अपने विचार रखे जिनमें मृत्यु भोज प्रथा बंद करने एवं दहेज प्रथा,  ओली भराई आदि सामाजिक कुरीतियों पर विस्तार से चर्चा की एवं बच्चों की शिक्षा पर बल देकर उन्हें शिक्षित बनाने की बात कही एवं कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन वक्ताओं ने अपने-अपने वीरांगना रानी अवंती बाई के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए सभी ने अपने अपने विचार रखे तत्पश्चात समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिनमें कु.प्रगति सिंह लोधी ग्राम पुतलीघाट हिनौती वानस्पतिक शास्त्र एमएससी छत्रसाल यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं राज्य से स्वर्ण पदक से सम्मानित किया हिमांषु सिंह लोधी ग्राम शाखा का एमबीबीएस में चयन होने पर समाज के मंच से सम्मानित किया गया एवं विकलांग उत्थान समिति जिला अध्यक्ष एवं युवा जिला सचिव जागेश्वर सिंह लोधी के द्वारा निरन्तर किये गए समाज सेवी उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए समाज के मंच से साल श्रीफल अवन्ति प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया साथ ही लोकेंद्र सिंह लोधी ग्राम जेरठ से पर्वतारोहण में चयन होने पर सम्मानित किया गया मंच संचालन पदम् सिंह लोधी एवं कार्यक्रम का आभार युवा जिला अध्यक्ष दयालु ठाकुर ने किया एवं दमोह जिले की समस्त समाजों के जिला अध्यक्ष एवं स्वजातीय बंधुओं सहित समस्त पार्टियों के पदाधिकारियों सहित समाजसेवी संगठनों के अध्यक्ष सहित सैकड़ों युवाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88