खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

40 उपनिरीक्षकों बने थाना प्रभारी

नौ महिलाओं सहित सभी एसआई के कंधे पर एसपी ने लगाया तीसरा सितारा, कहा नई चुनौतियों का निर्वहन ईमानदारी करेंगे, तो कहीं नहीं आएगी मुश्किल

अधिकतर का दूसरे जिलों में हुआ ट्रांसफर, कई एसटीएफ, डीएसबी, सीआईडी में गए

जबलपुर। लंबे अर्से से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 40 उपनिरीक्षकों के लिए 26 मार्च शुक्रवार का दिन यादगार बन गया। पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने एक साथ सभी के कंधे पर एक-एक कर तीसरा सितारा लगाया तो उनकी खुशी देखने वाली थी। आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने की वजह से राज्य सरकार ने पदनाम की पदोन्नति का रास्ता निकाला है। टीआई पदनाम पाने वाले कुछ एसआई ऐसे भी हैं, जो इसी महीने की 31 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। नौकरी के पांच दिन पहले टीआई बनने की उनकी खुशी चेहरे पर चमक रही थी। पदनाम प्रमोशन पाने वालों में नौ महिला एसआई शामिल हैं।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने एसआई से टीआई के पदनाम पर प्रमोशन पाने वाले सभी कर्मियों को बधाई दी। कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियों का नया अहसास भी जुड़ जाता है। अब आपकी जवाबदारी और बढ़ जाएगी। आगे कई लोग थाना संभालेंगे। एेसे में अपनी सजगता, मानवीयता और संवेदनशीलता के साथ सूझबूझ से हर कदम उठाएं। ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएंगे, तो कभी कोई परेशानी नहीं आने वाली। इस मौके पर एएसपी शिवेश सिंह बघेल, एएसपी संजय अग्रवाल, एएसपी गोपाल खांडेल, आरआई सौरव तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88