
जबलपुर दर्पण। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध वयोवृद्ध कवि साहित्यकार दानेश्वर शर्मा छत्तीसगढ़ राजभाषा के पूर्व अध्यक्ष का 03 फरवरी को निधन हो गया। छत्तीसगढ़ के स्थापित रचनाकारों में से एक व प्रेरणा साहित्य संस्था को उन्हें सम्मानित करने का सुअवसर भी प्राप्त हुआ था। दानेश्वर शर्मा की रचना ” तपत कुरु रे तपत कुरु बोल रे मिठ्ठू तपत कुरु ” आकाशवाणी रायपुर से सर्वाधिक प्रसारित होने वाली रचना है व छत्तीसगढ़ के जन-जन की जुबान पर गुनगुनाई जाने वाली कृति है। प्रेरणा साहित्य संस्था के विभिन्न आयोजनों में उनकी उपस्थिति व आशीर्वाद सतत संस्था को प्राप्त हुआ है। कवि संगम त्रिपाठी ने कहा कि साहित्य जगत ने दानेश्वर शर्मा रुपी एक अनमोल सितारा खो दिया है जिसकी पूर्ति असंभव है। श्री शर्मा को कवि संगम त्रिपाठी, विनोद कुमार कैथवार, प्रद्युम्न कुमार मिश्रा, सुरेश, अनिल कुमार शुक्ला, राकेश गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, सुनील क्षेत्रपाल, रमेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद कर्ण, सुरेश अवधिया एवं प्रेरणा साहित्य संस्था परिवार ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।



