जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूरे मध्यप्रदेश को मजदूर बना दिया शिवराज सरकार ने : कांग्रेस

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि हर महीने एक लाख लोगों को रोजगार देने की ढपली बजाने वाली प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश को मजदूर प्रदेश बना दिया। विगत 5 महीने में केंद्र सरकार द्वारा बनाये श्रम पोर्टल पर मध्य प्रदेश के 1करोड़ 21 लाख लोगों ने अपने आप को मजदूर के रुप में पंजीकृत करवाया है। पूरे देश में यह संख्या 25 करोड़ है। यह डबल इंजन की सरकारों का डंका है जो उसी नके पोर्टल पर बज रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रतिमाह एक लाख रोजगार देने का वादा किया था। हर जिले में रोजगार मेले लगाने की घोषणा की थी। 1 लाख बैक लॉग के पद भरने की घोषणा की थी । चयनित शिक्षकों को पदस्थापना देने की घोषणा की थी ।लेकिन मध्य प्रदेश का दुर्भाग्य है कि प्रदेश के लोग मजदूरी करने के लिए विवश नहैं।एक करोड़ 21 लाख मजदूरों में ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट और व्यावसायिक डिग्री लिए लोग शामिल हैं । जो 5000 से लेकर 8000 और 10000 की नौकरी करने के लिए विवश हैं। श्री कोष्टा ने कहा यह जानकारी राज्यसभा में केंद्र सरकार ने दी है इसलिए इस प्रमाणिक तथ्य के बाद मध्य प्रदेश सरकार को शर्म से डूब मरना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88