छत्तीसगढ़

भारत माता की जय कारे की गूंज दिल्ली तक जा पहुंचे, दोनों हाथ उठा कर किया आग्रह

मनीष श्रीवास छत्तीसगढ़ जबलपुर दर्पण । छत्तीसगढ़ की पावन धरा माता महामाया की नगरी रतनपुर में हजारों साधु – सन्तों की गरिमामय उपस्तिथि में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का अवतरण दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सन्त सम्मेलन तथा अवतरण दिवस कार्यक्रम में दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, असम, झारखंड, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि प्रदेशों से बड़ी संख्या में साधु – सन्त पहुंचे थे। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा माता महामाया की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों का स्वागत शाल और श्रीफल से आदि शक्ति सेना की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता सिंह जी एवम् प्रदेश महामंत्री श्याम तिवारी के द्वारा किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद महाराज का अवतरण दिवस संगीत की धुन पर गीत गाकर मनाया गया। पदाधिकारियों के द्वारा महाराज पर फूलों की वर्षा की गई। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने अपने उद्धबोधन में कहा कि संगठन के हर एक साथी की मेहनत एक दिन रंग लाएगी और देश की संसद मे सन्तों का राज होगा। ओ दिन दूर नही जब पूरे विश्व में भगवा लहराएगा और पुनः अखण्ड भारत का निर्माण होगा। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि 2026 में नेपाल हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा और 2027 में भारत हिन्दू राष्ट्र होगा। गौ माता को भारत में 2026 में ही राष्ट्र माता का दर्जा मिल जायेगा। स्वामी जी ने कहा की “हम जहां अंधेरा हैं वहां दीप जलाने निकले हैं, पूरे विश्व में भगवा लहराने निकले हैं” सम्मेलन को अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री ओमनारायण तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन एक दिन विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन कर उभरेगा। तब इस संगठन का हर सदस्य अपने आप में शक्तिशाली होगा। प्रदेश अध्यक्ष जविंदर सिंह सलूजा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ में इस संगठन को गांव के अंतिम छोर तक ले जायेंगे। और इसके बाद जो कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में होगा वह देश का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने अपना अवतरण दिवस माता महामाया में दीप प्रज्ज्वलित के साथ पूजा अर्चना कर मनाया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नरेंद्र मोदी विचार मंच के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम संस्थापक राजकुमार शर्मा , नरेन्द्र मोदी विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डे , अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री श्री 1008 श्री जयानंद महाराज,अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री एवम् चमत्कारी महाराज स्वामी सुजीतानंद , आदि शक्ति सेना की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री श्यामानंद महाराज, राष्ट्रीय सचिव गोपाल पाण्डे, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रूपा शाह, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम सरकार के सलाहकार देवी लाल साहू , वरिष्ठ समाज सेवी संजय साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष महन्त तारकेश्वर महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश महामंत्री मां पद्मिनी पूरी, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच बिलासपुर के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक, आदि शक्ति सेना की जिलाध्यक्ष श्रीमती भवानी सिंह राजपूत, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच बिलासपुर जिला सचिव शसतीश साहू तथा अन्य पदाधिकारीगण एवम् हजारों साधु सन्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदि शक्ति सेना की राष्ट्रीय महामंत्री अनामिका दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवी लाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष महन्त तारकेश्वर महाराज, महामंत्री मां साध्वी पद्मिनी पूरी, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक, जिला सचिव सतीश साहू एवम अन्य पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। मंच का संचालन अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी लाल साहू ने किया। सभी का आभार व्यक्त बिलासपुर के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88