छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भूमि को “आदि शक्ति भूमि” के नाम से जाना जाएःस्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

मनीष श्रीवास छत्तीसगढ़ जबलपुर दर्पण । छत्तीसगढ़ के आदि शक्ति भूमि बिलासपुर में छत्तीसगढ़ भवन में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के मुख्य आतिथ्य में तथा अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी श्री श्री 1008 श्री जयानंद महाराज ( मंडलेश्वर ) की अध्यक्षता में आदि शक्ति सेना की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती अनामिका दुबे, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश संगठन महामंत्री मन्नु सिंह ठाकुर, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच की प्रदेश अध्यक्ष मां साध्वी पद्मिनी,आदि शक्ति सेना की की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता सिंह, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी लाल साहू के प्रमुख आतिथ्य में एवं संभागीय अध्यक्ष रीतेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक, जिला महामंत्री नागेंद्र तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि अभी देश की संसद में दो सांसद हैं हम दो सौ सांसद को देश की संसद में पहुंचाकर सन्त संसद की स्थापना करना चाहते हैं। आपने सभी पदाधिकारियों से कहा कि रात और दिन मेहनत करके 25 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करें। जिस दिन आप 25 करोड़ सदस्य बनाने में सफल हो जायेगें उस दिन हम भारत को हिन्दू राष्ट्र और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने में सफल हो जायेगें। आपने कहा कि हम भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। नेपाल 26 में और भारत 27 में हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा। स्वामी जी ने कहा कि जिस तरह देवों की भूमि उत्तराखंड को देव भूमि के नाम से जाना जाता है उसी तरह आदि शक्ति की भूमि छत्तीसगढ़ को “आदि शक्ति भूमि” के नाम से जाने जाना चाहिए।
इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी श्री श्री 1008 श्री मंडलेश्वर जयानंद महाराज ने कहा कि संगठन ने जो लक्ष्य रखा है हम वर्ष 28 से पहले ही लक्ष्य को प्राप्त कर लेगे। जिस तरह अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज के नेतृत्व में देश और विदेश मे संगठन दिनों दिन सागर की तरह फैल रहा है। उससे ऐसा लगता है कि यह संगठन पुरी दुनिया में एक दिन अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार संगठन को मज़बूत बनाने पर रखे। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी लाल साहू की धर्म पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88