9 करोड़ की लागत से होगा रानीताल तालाब का सौंदर्यीकरण,जिला कलेक्टर ने गुणवत्ता व सौन्दर्यीकरण का लिया जायजा

जबलपुर दर्पण नप्र। रानीताल तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने जिला कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी रानीताल तालाब का भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने रानीताल तालाब के लिए बनाई गई कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी ली तथा अधिकारियों को सभी कार्य समय सीमा व गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये र्सौंदर्यीकरण के लिये तालाब के चारों और पाथ-वे एवं नाले का निर्माण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी से यहाँ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जा रहा है ताकि आसपास का गंदा पानी तालाब में न जा सके। पूर्व में तालाब की भूमि पर डंप किये गये कचरे के निपटान से मुक्त होने वाले स्थान पर लैंडस्केपिंग एवं खूबसूरत उद्यान विकसित करने की योजना भी बनाई गई रानीताल खेल परिसर का भ्रमण कर वेलोड्रम, क्रिकेट स्टेडियम एवं यहाँ संचालित तीरंदाजी एकेडमी का भी निरीक्षण किया। नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ,सीईओ स्मार्ट सिटी निधि सिंह राजपूत एवं कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। ज्ञात हो कि रानीताल तालाब के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिये स्मार्ट सिटी द्वारा फेज-1 का कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जबकि फेज-2 के कार्य अभी शुरुआती स्थिति में हैं। यहाँ 7 करोड़ रुपये की लागत से बनाये जाने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ले-आउट फाइनल हो गया है और जल्दी ही इसका कार्य शुरू कर दिया जायेगा।



