अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

महाराष्ट्र की तरह मध्य-प्रदेश में भी गौ माता को “राजमाता” का दर्जा देने की मांग

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। महाराष्ट्र की तरह मध्य-प्रदेश में भी गौ माता को राजमाता का दर्जा देने की मांग की गई है। गौरतलब है कि रविवार करीब 1 बजे प्रसिद्ध सन्त कम्प्यूटर बाबा का डिंडोरी आगमन हुआ, जहाँ भारत माता चौक में उनका विधायक व पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत किया गया। बताया गया कि कम्प्यूटर बाबा के द्वारा पूरे प्रदेश में गौ माता रक्षा न्याय यात्रा निकाली जा रही है, गौ माता न्याय यात्रा में साधु संत के साथ ही किसान भाई व गौ रक्षक और समाजसेवी राजनीतिक दलों के प्रमुख भी शामिल हो रहे है। कम्प्यूटर बाबा ने गौ रक्षा के लिए डिंडोरी नगर में भ्रमण कर कर जन सहयोग मांगा, उन्होंने दर्जनों संतों और समर्थकों के साथ नगर में दान पेटी लेकर घूम-घूम कर जन सहयोग अभियान चलाया। कंप्यूटर बाबा ने बताया की गौ माता न्याय रक्षा यात्रा नर्मदापुरम से 7 अक्टूबर को प्रारंभ होगी और यह यात्रा 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष पहुंचेगी, यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में गौ माता और साधु संत और प्रदेश के युवा समाजसेवीजन उपस्थित रहेंगे, यात्रा के दौरान गौ माता की सिंगो में ज्ञापन भी टांगा जाएगा। यात्रा में शामिल विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि गौ माता न्याय यात्रा का हम माँ नर्मदा की पावन भूमि में स्वागत करते है और इस यात्रा को निकलने के लिए कम्प्यूटर बाबा का आभार भी प्रकट करते है, जिन्होंने हमारी पूज्यनीय गौ माता की रक्षा के लिए इतना सराहनीय कदम उठाया। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़कों पर आवारा घूम रही है, गौ माता की स्थिति चिंताजनक है, सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन सैकड़ों गौ माता की मौत हो रही है। इस विषय पर सरकार को गौ माता के रहने और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए और योजनाबद्ध तरीके से संरक्षण देना चाहिए। आगे कंप्यूटर बाबा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने 1 साल पहले ही गौ माता को राजमाता का दर्जा दे चुका है और संरक्षण करने का लगातार प्रयास भी कर रही है। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में अभी गौ माता को राजमाता का दर्जा देने की कंप्यूटर बाबा ने मांग की है। नगर में यात्रा और जन सहयोग में प्रतिष्ठित व्यापारी मुकेश तिवारी, बेनी अग्रवाल, हरिराज बिलैया, पार्षद ज्योरितादित्य भलावी, कॉंग्रेस नेता सैफ़ी खान, राधेलाल नागवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88