डॉ.अर्चना शर्मा के निधन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। डॉ.अर्चना शर्मा के असामयिक निधन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जबलपुर ने आज पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंप कर डॉक्टर अर्चना शर्मा के लिए न्याय एवं उचित कार्रवाई की मांग की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉ अर्चना शर्मा (दौसा , राजस्थान) के असामयिक निधन पर अत्यंत दुखी है। पोस्ट पार्टम हेमरेज जो की बच्चे के जन्म समय माँ को होने वाला एक ज्ञात कम्प्लीकेशन है, कोई भी डॉक्टर ऐसे समय मरीज को बचाने का संपूर्ण प्रयास करता है, पर राजस्थान पुलिस के द्वारा एवं बाहरी दबाव के कारण पुलिस के द्वारा डॉ. अर्चना शर्मा के विरुद्ध धारा 302 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करना न्यायसंगत नहीं था। पुलिस कार्यवाही के कारण एक योग्य डॉक्टर ने पुलिस और अदालत के डर से आत्महत्या की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जबलपुर ब्रांच पुलिस की इस कार्यवाही की घोर भर्त्सना करती है और आपसे निवेदन करती है के इस प्रकरण पर सख्त कार्यवाही हो इसलिए उच्चस्तरीय स्तर तक हमारे विरोध को पहुंचने तथा चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने वाले डरे हुए डॉक्टरों को सांत्वना-आश्वासन प्रदान करने का कष्ट करें और डॉक्टरों के ऊपर चिकित्सा कार्य करते हुए इस तरह के मामले डॉक्टरों का पक्ष जानने के बाद ही कोई भी कार्यवाही करने का निवेदन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डाँ पवन स्थापक, डॉ जितेंद्र जामदार, डॉ रूप मांडवे सहित एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।



