शासकीय वाहन से मुस्लिम युवक ने युवती का किया अपहरण


प्रमुख बातें-
जानकारी लगने पर हिंदुवादी सगठन के कार्यकर्ता पहुचे थाना
आरोप जिला पंचायत में लगे वाहन से हुआ अपहरण
मामले में आरोपित हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस
शहपुरा संवाददाता। डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना में मंगलवार को शाहपुर निवासी एक ग्रामीण ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन कुंडम में अपनी बुआ के यहां से शाहपुर के लिए बस में निकली थी। लेकिन जब वह शाहपुर समय पर उस बस से नहीं पहुंची। तब उसने बस के कंडक्टर से अपनी बहन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि एक लड़की शहपुरा के बस स्टैंड में उतर गई थी जिसमें मप्र शासन लिखी हुई बोलेरो गाड़ी क्र एमपी20सीए2214 में कुछ युवक उसे बैठाकर ले गए हैं। इसके बाद मंगलवार की सुबह युवती के भाई ने शहपुरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन को शाहपुर के ही एक मुस्लिम समुदाय के लड़के आसिफ खान पिता हलीम उर्फ हल्लू खान काफी दिनों से परेशान कर रहा था और धमकी भी दे रहा था। वह घटना के बाद से गांव में नहीं है । परिजनों का कहना है कि इसी लड़के ने युवती का अपहरण किया है। पीड़ित परिजनों से पुलिस से इस मामले में उचित कार्यवाई की गुहार लगाई है वही जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के विरूध्द प्राप्त षिकायत के आधार पर धारा 363,366 के तहत मामला कायम कर तलाष कर रही है।
जिला पचायत में संलग्न वाहन का हुआ इस्तेमाल-जिला पंचायत डिण्डोरी में संलग्न वाहन एमपी52सीए2214 के माध्यम से अलग समुदाय के लडके व्दारा किये गये अपहरण के मामले के तार जुड़ रहे हैं, सवाल यह है कि बिना शाखा प्रभारी की सहमति से वाहन कार्यालय से कैसे जा सकता है यानी जिला पंचायत के अमले की भूमिका भी इस अपराध में है, जिला पंचायत कार्यालय में संलग्न वाहन से घटित अपराध में निश्चित तौर पर अवैध गतिविधि को अंजाम दिया गया है, सरकारी वाहन और सरकारी ईंधन का उपयोग कर अवैध गतिविधि को अंजाम दिया गया, बिना शाखा प्रभारी की सहमति के वाहन परिसर से बाहर नही जा सकता एक बात और कि हो सकता है कि जिला पंचायत का अमला सरकारी वाहन का व्यावसायिक उपयोग भी करता रहा हो। पहले भी इस तरह की गतिविधियां हुई हों और किसी को भनक न लगी हो। फिलहाल मिली जानकारी अनुसार वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।वही मामले पर परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार बचाव की मुद्रा मे बताया कि रविवार की रात तक वाहन उनके पास था लेकिन सोमवार को कार्यालय में वाहन नहीं पाया गया व मगलवार को फिर सुबह से वाहन खड़ा पाया गया। वाहन को बिना अनुमति के यहां से ले जाया गया था। बहरहाल पूरे मामले में अब जांच का दायरा जिला पंचायत तक पहुंच सकता है।
बडी सख्या मे थाना पहुचे हिदुवादी सगठन के कार्यकर्ता-मगलवार को जैसे ही उपरोक्त घटना की जानकारी क्षेत्र में फैली ता उसके बाद पुलिस थाना षहपुरा में हिदुवादी सगठन के कार्यकर्ताओ का बडी सख्या में जमावडा लग गया व उनके व्दारा थाना प्रभारी अखलेष दाहिया से मामले में आरोपितो के विरूध्द कठोर कार्यवाही की मागं की जाती रही ।
इनका कहना है-परिजनो से मिली षिकायत के आधार पर आरोपित के विरूध्द मामला कायम कर तलाष की जा रही है।
अखलेश दाहिया थाना प्रभारी शहपुरा



