जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

विधायक अजय विश्नोई द्वारा 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पाटन का हुआ भूमिपूजन

जबलपुर दर्पण पाटन नप्र राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। जबलपुर जिले के पाटन विकासखंड के शासकीय अस्पताल को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने 30 बिस्तरीय से 100 बिस्तरीय अस्पताल बनाने की सौगात दी थी जिसे मूर्तरुप प्रदान करने 06 अप्रैल 22 को मुख्य अतिथि विनोद गोंटिया एवं पाटन मझौली विधायक अजय विश्नोई की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय संचालक डाॅ.संजय मिश्रा स्वास्थ्य सेवायें जबलपुर संभाग,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर डाॅ.रत्नेश कुररिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाहिद खान एवं पाटन विकासखंड के गणमान्य नागरिक व पाटन कटंगी का समस्त स्वास्थ विभाग स्टाफ उपस्थित रहा। 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य आज से प्रारंभ हो गया है जिसे म.प्र. पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा आगामी 11 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च 2023 तक पाटन को सिविल अस्पताल की नवनिर्मित भवन प्राप्त हो जाएगा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को सिविल अस्पताल बनने के उपरांत स्वास्थ्य संबंधी विशेष सेवा जिसमें मुख्यतःआई.सी.यू.एस.एन.सी.यू.ओ.टी.ब्लड स्टोरेज यूनिट एवं अन्य आवश्यक सेवाऐं प्रदाय की जावेंगी।
जैसा कि विदित है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन को कायाकल्प (ईको फ्रेंडली) के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी को कायाकल्प में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर क्षेत्रीय विधायक विश्नोई द्वारा मोमेन्टो ‘‘आपका सम्मान है। आपकी सेवा से ही बढ़ी सी.एच.सी. पाटन की शान है।‘‘ एवं प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। विधायक श्री विश्नोई द्वारा मंच से ही पाटन सीबीएमओ डाॅ.आदर्श विश्नोई के कार्यो की सराहना की और कहा कि पाटन और कटंगी दोनों अस्पतालों को इस ऊँचाईयों तक पहुँचाने का सम्पूर्ण श्रेय डाॅ. आदर्श विश्नोई और उनकी टीम के समर्पण भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा से संभव हो पाया है। अंत में डाॅ.आदर्श विश्नोई द्वारा मंच पर उपस्थित सभी अतिथिगणों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का दिल से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88