पंचायत सचिव ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। दमोह जिले के जबेरा ब्लाक के सिंग्रामपुर पुलिस चौकी के अंर्तगत जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत कोड़ाकला में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव 45 वर्षीय इंद्र कुमार के पिता का शव बुधवार की सुबह खुद के खेत की पास पुलिया के नीचे मिला है। घटना की सूचना पर सिग्रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच शुरू की है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया है कि सचिव इंद्र कुमार सिंह मंगलवार की शाम से घर दमोह जाने के कह कर निकला था और देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा बुधवार की सुबह पुलिया के पास उसका शव पाया गया। इंद्र कुमार की लाश पर चोट के निशान नहीं है। और जहरीले पदार्थ की डिब्बी मृतक के पास से मिली है इसलिए प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। संभवत पंचायत सचिव ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड किया है। ज्ञात हो कि इंद्र कुमार सिंह का ट्रांसफर पिछले दिनों चौरई ग्राम पंचायत से कोडाकला हुआ था। सचिव इंद्र कुमार सिंह का स्थाई निवासी सगोड़ी खुर्द का पंचायत सचिव के द्वारा आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच में जुट गई है वही पंचायत सचिव का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।




