जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
पं अखिल दीक्षित बने जिला सह संयोजक

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खंडेलवाल के निर्देशानुसार जबलपुर लोकसभा के सांसद राकेश सिंह एवं जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर की सहमति से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रेवेंद्र सिंह बाबू के द्वारा समाजसेवी एवं पत्रकार अखिल दीक्षित को भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जबलपुर ग्रामीण में जिला सह संयोजक बनाया गया है। इनकी नियुक्ति पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनों ने बधाई दी।



