अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बुलेट सवार,लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को 24 घंण्टे में रांझी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। रांझी थाना अंतर्गत 32 वर्षीय ललित माझी निवासी मड़ई रांझी के साथ बुलेट सवार युवकों द्वारा चाकू अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। रिपोर्ट पर धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एमपी. प्रजापति के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, फुटेज के आधार पर संदेही रोहित कोल एवं भारत बेन तथा रामकुमार सोधिया को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की तीनों ने घटना करना स्वीकार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रामकुमार सोधिया साई लस्सी सेंटर गोहलपुर तिराहा मे काम करता है दिनाक 8/4/2022 को रात्रि करीब 10.00 बजे ललित मांझी शराब पीकर अपने घर मडई जा रहा था साई लस्सी सेंटर से दो ग्लास लस्सी पैक करवाई पैसो देने अपना बैग खोलकर दिखाते हुये कहने लगा कि मेरे पास बहुत पैसा रहता है मेरा बैग पैसे से भरा है। यह बात लस्सी सेंटर का नौकर रामकुमार उर्फ नाटी सुन रहा था जिसने तत्काल अपने साथी भारत बेन को फोन करके बताया कि एक लडका बैग मे पैसा भरे है यह बात सुनकर भारत बेन ने अपने दोस्त से दवाई लाने के लिये जाने का कहकर बुलेट मोटर सायकिल थोडी देर के लिए मांगी और ललित माझी का पीछा करते आधारताल से व्हीकल तक आय फिर हनुमान मंदिर के पास सुनसान रास्ते मे बुलेट चला रहे रोहित कोल ने ललित की मोटर सायकिल मे लात मारकर ललित को गिरा दिया एवं ललित पर चाकू अडाकर मारपीट करते हुये बैग छीनकर तीनों भाग गये। बैग मे 12000 रुपये नगद व बैंक चैेक तथा आफिस के कागजात थे । तीनो अमखेरा पहुचें और आपस मे 12000 रुपये का बटबारा कर लिया था आरोपी रोहित कोल वं भारत बेन तथा रामकुमार सोधिया को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों की निशादेही पर भारत बेन से नगदी तथा आफिस के कागजात जप्त करते हुये मान् न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया। तीनों लुटेरों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते,सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा,प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र तिवारी,आरक्षक साकेत तिवारी,अर्पित सिंह, रजनीश मिश्रा,राममिलन,गजेन्द्र, भोजराज की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88