जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अब रेलवे पार्किंग स्टेंड के कर्मचारी यूनिफार्म व आई-कार्ड पहने नजर आएंगे:पार्किंग स्टेंड पर होने वाले विवादो पर लगेगा अंकुश

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर मंडल के सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों के स्टेंड संचालित करने वाले कर्मचारियों अब साफ सुथरी यूनिफार्म,वबीआई-कार्ड पहने नजर आएंगे जिसके लिए रेलवे द्वारा निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुपालन में वाहन पार्किंग स्टैण्ड पर कार्यरत कर्मचारी अब जल्द ही प्रॉपर यूनिफार्म पहने नजर आएंगे।  इसके अलावा स्टेंड कर्मियों को यात्रियों के साथ सौजन्यतापूर्वक व्यवहार करने के भी निर्देश दिए हैं। जबलपुर,मदनमहल, नरसिंहपुर,गाडरवारा,पिपरिया, कटनी,दमोह,सागर,मैहर,सतना, रीवा सहित मंडल के अन्य सभी छोटे बड़े स्टेशनों में संचालित रेलवे के पार्किंग ठेकों पर कार्यरत कर्मचारियों के पहचान हेतु रेलवे द्वारा यूनिफार्म भी निर्धारित कर दी गई है। जिसके तहत् पार्किंग स्टेंड के कर्मचारी मेरून कलर की टी-शर्ट जिसमें पीले रंग से दाहिने तरफ लायसेंसी का नाम लिखा तथा टी-शर्ट के बायीं ओर कर्मचारी नेम प्लेट लगाए हुए गले में आई-कार्ड लटकाकर रखना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में मंडल रेल प्रशासन ने सभी स्टैण्ड संचालकों को पत्र प्रेषित कर दिया है। तथा स्टेशन प्रबंधकों एवं खण्ड वाणिज्य निरीक्षकों को उक्त ड्रेस कोड के पालन हेतु निर्देशित किया है। इसका पालन नहीं करने वाले लायसेंसी ठेकेदारों के ऊपर रेलवे द्वारा सक्त कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88