उत्तराखंड मित्र मंडल ने वृद्ध आश्रम में बांटे गए गर्म कपड़े

जबलपुर दर्पण। उत्तराखंड मित्र मंडल जबलपुर द्वारा वृद्ध जनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कार्यक्रम एक मुस्कान का आरंभ का आयोजन किया क्लब अध्यक्ष दुर्गेश शाह ने बताया की कार्यक्रम के प्रथम चरण में कड़ाके की ठंड को देखते हुए वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए इनर , ग्लव्स, सॉक्स, एवं गर्म कपड़ों का वितरण वृद्ध आश्रम जाकर किया एवं वृद्ध जनों से मिलकर उनका हाल-चाल पूछा उन्होंने बताया आदरणीय बुजुर्ग हमारे परिवार समाज एवं देश की धरोहर है जिस प्रकार पेड़ पूर्ण होने पर फल भले ही ना दे लेकिन छाव अवश्य देते हैं इसी प्रकार उनके द्वारा दिए गए छांव रूपी संस्कारों से ही समाज एवं देश में अनेकता में एकता तथा एक जुट बनी रहती है यह विचार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड मित्र मंडल की टीम के द्वारा वृद्ध आश्रम में गर्म कपड़े भेंट कर उनके स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना की इस अवसर पर डीके पांडे नंदन सिंह बिष्ट गोपाल जोशी बृजेश शाह ललित सिंह राणा बी अधिकारी तुलसा सिंह मनराल नारायण सिंह बिष्ट प्रेम सिंह बिष्ट हुकुम सिंह कुंवर मनीष कुमार नारायण सिंह शंकर राजन सिंह नंदन जोशी एमडी फ्लोरिया केडी जोशी देवेंद्र सिंह अमर प्रकाश थापा अशोक सिंह आदि उपस्थित थे ।



