महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पाटन जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण पाटन नगर संवाददाता। जैन समुदाय के भगवान महावीर स्वामी जन कल्याण महोत्सव की पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही पाटन में भी सुबह से ही जैन समाज द्वारा नगर के मंदिरो में पूजन कर अभिषेक किया जा रहा है। सभी भगवान महावीर स्वामी की भक्ति में लीन है। इसके उपरांत भगवान महावीर स्वामी की शोभा यात्रा पाटन नगर के गुरु मोहल्ला स्थित बड़े जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर का भ्रमण करते हुए आगे बड़ रही थी भगवान महावीर स्वामी जी की पालकी लेकर पुरुष पीले वस्त्र पहन कर चल रहे थे साथ ही समाज के पुरुष व महिलाएं एवं बच्चे शोभा यात्रा में कदम से कदम मिला कर चल रहे थे। जगह जगह शोभा यात्रा का नगर के लोगो द्वारा फूलो की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। समाज द्वारा जगह जगह फल,फूल,पानी के स्टॉल लगाए गए थे, शोभा यात्रा पाटन तहसील में बने भगवान महावीर स्वामी के स्तंभ पर आकर प्रसाद वितरण कर शोभा यात्रा का समापन हुआ



