जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भविष्य के जलसंकट से बचने करने होंगे सामुहिक प्रयास: राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण नप्र। जलसंरक्षण अभियान के चौथे दिन साँसद राकेश सिंह ने पनागर विधानसभा के ग्राम सिलुआ व बिल्हवारा गांव में अमृत सरोवर का भूमिपूजन के साथ ही श्रमदान कर ग्रामीण जनो को संबोधित किया। लगातार कम होता जल स्तर आज एक बढ़ी चुनौती बन रहा है और जल को भविष्य में बचाये रखने के लिए हमे ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। अलग-अलग चुनौतियों के बावजूद भी यहां उपस्थित आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में जल को बचाये रखने की दिशा में प्रयास कर रहे है। जन जागरण करते हुये जल संरक्षण के इस प्रयास को हम आगें बढ़ा सकते हैं। पूर्व में भी मेरे कार्यकर्ताओ ने जलसंरक्षण और जलसंवर्धन के लिए पदयात्रा, श्रमदान आदि के कार्य किए है। हमारा उद्देश्य यही है कि लोगो मे जल संरक्षण के प्रति जनजागृति आये और समाज क्षेत्र के लोग आगे आकर इस दिशा में प्रयास करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page