जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा ने मनाई भीमराव अंबेडकर की जयंती

जबलपुर दर्पण। सिद्ध बाबा वार्ड के समस्त बूथों में अंबेडकर जी की जन्म जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर ने बताया की अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल को हुआ था, इसलिए इस दिन को अम्बेडकर जयंती के रुप में मनाया जाता है। ये दिवस सभी भारतीयों के लिए एक शुभ दिन माना जाता हैं।उन्होंने सक्रिय रूप से दलितों के साथ-साथ हमारे समाज के अधिकारहीन वर्ग के लिए भी कार्य किया और उनके अधिकारों के लिए लड़े। वे एक राजनीतिक नेता, कानूनविद मानवविज्ञानी, शिक्षक, अर्थशास्त्री थे। आज के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेश लोखंडे,क्षशिवेंद्र शर्मा ,संतोष शर्मा, वार्ड संयोजक एडवोकेट सर्वेश त्रिपाठी, , प्रदेश सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ दीपक नाहर जी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जुगनू वंशकार ,मुकेश बिरहा जी, भाजपा नेत्री आशा करोशिया, शकुंतला जी,तानिया वंशकार ,बुधिया चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश साहू , प्रहलाद वंशकार, विशन वंशकार,नितेश कुशवाहा,नितेश कोस्टा,पंडित सुरेश मिश्रा,महिपाल ,मुकेश वंशकार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page