महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मझौली जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू —जैन समुदाय के भगवान महावीर स्वामी जन कल्याण महोत्सव की पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही मझौली में भी सुबह से ही जैन समाज द्वारा नगर के मंदिरो में पूजन कर अभिषेक किया जा रहा है। सभी भगवान महावीर स्वामी की भक्ति में लीन है। इसके उपरांत भगवान महावीर स्वामी की शोभा यात्रा जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर का भ्रमण करते हुए आगे बड़ रही थी भगवान महावीर स्वामी जी की पालकी लेकर पुरुष पीले वस्त्र पहन कर चल रहे थे साथ ही समाज के पुरुष व महिलाएं एवं बच्चे शोभा यात्रा में कदम से कदम मिला कर चल रहे थे। जैन मार्केट मैं प्रसाद वितरण कर शोभा यात्रा का समापन हुआ



