जबेरा विधायक द्वारा यातायात के नियमों को किया अनदेखा

बिना हेलमेट बिना नम्बर गाडी चलाकर विधानसभा क्षेत्र के लोगो को यातायात के नियमों को तोड़ने का दिया संदेश।
जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता भगवत सिंह लोधी की रिपोर्ट। बिना हेलमेट बुलेट की सवारी व बिना नम्बर उस पर से नम्बर प्लेट पर पुलिस लिखा मोटर साइकिल चलाने पर क्या पुलिस आम आदमी जैसे हमारे भाजपा के जबेरा से विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी पर चलानी कार्यवाही करेगी। क्योंकि जबेरा विधायक द्वारा खुलेआम परिवहन नियमों का उल्लंघन किया है। आपको बताते चले कि मुख्यमंत्री के दमोह आगमन पर जबेरा विधायक द्वारा बिना हेलमेट के एक वाईक रैली सिग्रामपुर चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निकली गई थी, रैली के दौरान जबेरा विधायक बुलेट मोटर साइकिल की सवारी करते हुए सड़कों पर घूमते नजर आए थे, माननीय जिस बुलेट मोटर सायकिल पर सवार थे उस पर पुलिस भी लिखा है,अब आप ही बताए एक तो सत्ता पक्ष के विधायक ऊपर से पुलिस लिखी बुलेट की सवारी भला किसकी हिम्मत है इनको रोकने की,यदि कोई आम आदमी हेलमेट न पहने और गाड़ी में नंबर न लिखा हो तो आपसे पुलिस के हजारों सवाल होते है। और बिना चालान भरे तो गाड़ी छोड़ना मुश्किल ही नहीं न मुनकिन होता है। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रहे है जिससे अब सवाल खड़े हो रहे। क्या कानून व्यवस्था सिर्फ आम आदमी पर लागू होती हैं नेताओं पर क्यों नही,अब देखना होगा पुलिस प्रसाशन क्या कार्यवाही करता हैं।





