अनिरुद्धाचार्य धर्मरक्षक सम्मान से हुए सम्मानित

जबलपुर दर्पण। कल प्रातः सुप्रसिद्ध व मशहूर कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य महाराज को सम्पूर्ण हिंदू श्रंखला चैरिटेबल के नेतृत्व में होने वाले वार्षिक सम्मान समारोह के दौरान “धर्मरक्षक सम्मान 2022” से सम्मानित किया गया। इस सम्मान की साक्षी के तहत मौके पर 1 लाख से अधिक संख्या में भागवत प्रेमियों की उपस्थिति प्रमुख थी। अध्यक्ष शशांक बर्मन ने बताया कि अपनी कथा को धर्म से जोड़ते हुए समाज में हो रहे दुष्प्रभावों को स्पष्टता देने वाले अनिरुद्ध आचार्य जी को धर्मरक्षक सम्मान से सम्मानित कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। अवसर पर अध्यक्ष शशांक बर्मन, अनिरुद्ध साहू, माया साहू, गौरव ताम्रकार, जय नारायण सोनी, रामकिशन शास्त्री, ज्योति वर्मन, उषा जायसवाल, निर्मला चौधरी आदि उपस्थित रहे।



