भारत रतन राष्ट्रीय कराटते चैंपियनशिप संपन्न

जबलपुर दर्पण। सेंसेई साबिर अंसारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत दिवस देवास मध्यप्रदेश मे आयोजित भारत रतन राष्ट्रीय कराटते चैंपियनशिप 9 से 10 अप्रैल को श्रीमंत तुकोजी राव पवार इंडोर स्टेडियम जिला देवास में सम्पन्न हुई। जिसमें मध्यप्रदेश टीम में कराते सिलवा डोजो गौर जबलपुर के खिलाड़ियों ने नगर व राज्य का गौरव बढ़ाया। मोहम्मद इमरान वजन 46 किग्रा काता कांस्य पदक, कुमीते कांस्य पदक, जेनिफर पॉल वज़न 42 किग्रा काता कांस्य पदक कुमीते कांस्य पदक, काजल यादव वजन 49 किग्रा काता कांस्य पदक कुमीते सिल्वर पदक, पावनी पाली वजन 43 किग्रा काता सिल्वरपदक कुमीते सोना पदक, के अनिरुद्ध वजन 27 किग्रा काता कांस्य पदक कुमाइट सिल्वर अंत में आफिसियल सेंसई साबिर अंसारी एवं टीम कोच सेम्पाई पिंकी पॉल को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।



