जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

जबलपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता हुऐ भोपाल रवाना

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह नियुक्त होने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आ रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि ओबीसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल एवं ओबीसी विभाग के प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण मगरोरा के आवाहन पर प्रदेश के समस्त जिलों से ओबीसी के जुझारू कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भोपाल रवाना हो रहे हैं, जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष राजमणि पटेल प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण मंगरोरा तमाम ओबीसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने की अपील प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा जबलपुर लोकसभा, अध्यक्ष रवि पटेल, शहर ओबीसी अध्यक्ष पंकज पटेल, ग्रामीण अध्यक्ष नेकराम पटेल, गोपाल सिंह लोधी, शिवऔकुमार सोनी, अमित नामदेव, प्रवेंद्र चौहान, अंकित चौरसिया, प्रवीण कुशवाहा, सुंदर झारिया, मुन्ना सेन आदि कार्यकर्ता अपने-अपने साधनों से कार्यक्रम को सफल बनाने भोपाल रवाना हुऐ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page