मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों करेंगे रक्तदान

जबलपुर दर्पण। युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में उनकी शिक्षाओं से निरंतर प्रेरणा लेते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘ मानव एकता दिवस के अवसर पर संपूर्ण विश्व में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जबलपुर में 24 अप्रैल 2022 दिन रविवार प्रात : 09 बजे से दोपहर 02 बजे संत निरंकारी सत्संग भवन गोलबाजार में एक विशाल शिविर का आयोजनहोगा। रक्त एकत्रित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज , विक्टोरिया अस्पताल एवं एल्गिन अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीमद्वारा किया जायेगा। संपूर्ण भारतवर्श के लगभग 265 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा , जिसमें लगभग 40,000 से 50,000 यूनिट रक्त संकलित किये जाने की संभावना है । इन शिविरों का आयोजन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ( संत निरंकारी मिशन की सामाजिक भाखा ) के तत्वधान में किया जायेगा। वर्तमान में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है । इस विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के लिए अल्प आहार एवं पेयजल की भी उचित व्यवस्था की जायेगी ।



