मझौली में चार पहिया वाहन मोटरसाइकिल में जोड़दार भिड़ंत एक की मौत

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू -मामला मझौली थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुसंगवा ओर खबर एवं पेट्रोल पंप के बीच की है गत रात्रि दिनांक 22,4, 2022 को रात्रि लगभग 11:30 के समय ग्राम पंचायत कुसंगवा एवं पेट्रोल पंप के बीच मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन वेन mp 20 ba 4827 में जबरदस्त भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की मोटरसाइकिल सवार आशीष झारिया पिता विष्णु प्रसाद झारिया उम्र 32 वर्ष निवासी रानीताल की अस्पताल ले जाते समय ही मृत्यु हो गई मोटरसाइकिल में आशीष के का छोटा भाई सुनील झारिया पिता विष्णु झारिया उम्र 26 वर्ष प्रदीप झारिया उम्र 30 वर्ष साथ में बैठे हुए थे जिनको भी चोट आई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहिया वाहन में सवार होकर यह लोग अपने गांव रानीताल की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन वेन से इनकी जबरदस्त टक्कर हो गई मामले की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मझौली भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया जबलपुर ले जाते समय घटना में घायल आशीष झारिया पिता विष्णु झारिया उम्र 32 वर्ष निवासी रानीताल कि रास्ते में ही मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य घायलों का जबलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है.



