जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

पाटन में स्वास्थ्य शिविर मेले का आयोजन

जबलपुर दर्पण नप्र पाटन। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देशों के परिपालन में, परिवार कल्याण विभाग,महिला बाल विकास विभाग,सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से आज पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एव नगर के लोग पहुंचे जिनको विशेषज्ञ द्वारा समस्त स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गई साथ ही निःशुल्क दवाइयों व पैथोलॉजी जांच की गई।
पाटन स्वास्थ्य मेला में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाऐं
हैल्थ आई.डी.पंजीयन,आयुष्मान कार्ड पंजीयन,शिशु रोग सह जन्मजात विकृति सेवाऐं,असंचारी रोग(बी.पी./ शुगर/कैंसर परीक्षण) टी.बी. (क्षय रोग) जॉच सेवाऐं,गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,परिवार कल्याण परामर्श सेवाऐं 8. टीकाकरण सेवाऐं,नेत्र परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,जनरल मेडिसन परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,नाक,कान,गला परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,डेंटल चेकअप परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,समस्त पैथालॉजी जाँच परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,चर्म रोग सह कुष्ठ रोग परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा 15. मानसिक रोग परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,शल्य चिकित्सा परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,वृद्धजन चिकित्सा परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,हड्डी रोग परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,आयुर्वेद/होम्योपेथी/यूनानी चिकित्सा परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,रक्त दान शिविर,चलित खाद्य प्रयोगशाला,दिव्यांगजन स्वास्थ्य सेवाऐं,ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन सेवाऐं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को शिविर में मिला।
स्वास्थ्य मेले के सम्बंध में पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ डॉ आदर्श विश्नोई ने बताया कि हम शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ हेल्थ कार्ड बना रहे है जिससे मरीज की सारी जानकारी उस हेल्थ कार्ड में होगी,यह कार्ड आधार से लिंक होगा यह यूनिक आईडी की तरह काम करेगा जिससे जब भी मरीज अपने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होता है तो इस यूनिक आईडी कार्ड के जरिए संबधित व्यक्ति की सारी जानकारी इलाज करने वाले डॉ को मिल पाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88