मानसिक विक्षिप्त वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत

जबलपुर दर्पण/क्राईम ब्यूरो जबेरा । नोहटा पुलिस थाना की बनवार पुलिस चौकी के ग्राम गोलापट्टी निवासी एक वृद्ध, ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। गोलापट्टी रेलवे स्टेशन के समीप पुल क्रमांक 1162 पर 58 वर्षीय प्रभु पिता दशरथ सिंह गौड़ निवासी गोलापट्टी की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना मिलने पर बनवार चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे,आरक्षक मंदिवालेप्पा अन्ना ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही की व शव को पीएम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार मृतक वृद्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त था और शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से घर से निकला था। रात्रि में वह घर भी वापस नहीं पहुंचा,आज शनिवार को उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ देखा गया जिसकी सूचना बनवार पुलिस चौकी को दी गयी।



