उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश

संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती मनाने को लेकर अंतिम एवं आवश्यक बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण उमरिया। संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है बैठक जॉब पॉइंट करियर एकेडमी कंप्यूटर सेंटर पुलिस कंट्रोल रूम के पास उमरिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश जिसमें समस्त सेन समाज के लोगो की उपस्थिति में निर्णय लिया गया की हम सब सेन महाराज की जयंती एक साथ मिलकर मनाएंगे तब वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें समाज के सभी वर्गों से पूछ कर निर्णय को अंतिम रूप दिया गया कार्यक्रम की रूपरेखा में यह तय किया गया कि 26 तारीख को दोपहर 3:00 बजे के बाद सभी सेन समाज के भाई अपनी दुकानें बंद कर 4 बजे कार्यक्रम स्थल आशियाना गार्डन मोहनपुरी एकत्रित होकर सेन महाराज की प्रतिमा वह शहर नगर भ्रमण कराया जाएगा जिसमें सभी सेन समाज के लोग उपस्थित होकर एक साथ सेन महाराज की प्रतिमा को रामपुरी से गांधी चौक जय स्थान पुराने बस स्टैंड होते हुए सब्जी मंडी रोड से होते हुए आशियाना गार्डन पहुंचेगी जिसमें सभी से भाइयों से अपील की जाती है किस समय का ध्यान रखते हुए सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें रैली समाप्ति के पश्चात आशियाना गार्डन सेन समाज के कार्यक्रम में सभी सम्मिलित होंगे सभी की राय ली गई और सभी ने अपनी सहमति जताई है कि हम सब एक साथ मिलकर इस बार सेन जयंती मनाएंगे विदित हो कि संत शिरोमणि सेन महाराज का जन्मस्थली बांधवगढ़ में है और इस वर्ष हमें सेन जी महाराज का जन्म उत्सव मनाने का मौका मिला है इसके पश्चात हम सब 27/4/22 को बांधवगढ़ के लिए सुबह 7 बजे प्रस्थान कर सेन जी महाराज की जन्म स्थली ने पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। मीटिंग में उपस्थित लखन सेन, शिव रतन सेन, अरुण सेन, देवेश कुमार सेन, राम प्रसाद सेन, राम सुजान सेन, प्रदीप सेन, राजा सेन ,अनुज सेन, मनोज सेन,सुनील सराठे ,अनिल सेन ,भूपत सेन,ललीत सेन, अनमोल सेन, अमीत सराठे, जीतेन्द्र सेन, अंकित सेन, आकाश सेन सहित समाज के युवा एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88