22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित होः अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल

जबलपुर दर्पण। अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के द्वारा एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी मोहन यादव जी के नाम 22 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश एवं संपूर्ण भारत में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर तहसीलदार अनिल सिंह को सौंपा गया जिसमे मांग की गई की 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्म स्थली पर उनका विग्रह रख कर भव्य आयोजन राम मंदिर निर्माण हेतु किया जा रहा है 22 जनवरी को समस्त हिंदू समाज इस आयोजन को भगवान राम के लिए आस्था के रूप में दीपावली मनाते हुए पूजा पाठ के साथ उत्साह से मनाना चाहता है। 490 साल की गुलामी के पश्चात अयोध्या में हिंदुओं के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण पर पूरे देश भर में विविध धार्मिक आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सकें , पूरा वातावरण भगवामय हो जाए, इसलिए हिन्दू समाज की मांग पर 22 जनवरी को मध्यप्रदेश के साथ साथ पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए ऐसी मांग अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बन्धुओं द्वारा की जाती है। कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपनेवाले प्रतिनिधि मंडल में पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी (राष्ट्रीय महामंत्री), राजू यादव (प्रदेश महामंत्री), मुकेश विश्वकर्मा (प्रांत महामंत्री) आशीष विश्वकर्मा (प्रांत पदाधिकारी) उपस्थित थे।



