जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

माढ़ोताल तालाब की भूमि के खसरे के बटांक को निरस्त करने की प्रक्रिया हुई प्रारंभ

जबलपुर दर्पण। माढ़ोताल तालाब की भूमि के खसरा में दर्ज बटांक को निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रक्रिया के तहत 9 मई को सुनवाई की तारीख तय कर संबंधित पक्षों को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने कहा गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी आधारताल नम:शिवाय अरजरिया के अनुसार पटवारी हल्का नंबर 660 के अंतर्गत मौजा माढ़ोताल के खसरा क्रमांक 181 के कॉलम क्रमांक 12 में पानी का निस्तारी तालाब सार्वजनिक दर्ज है। इस खसरा नंबर के कई बटांक पूर्व में किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस खसरा क्रमांक का मद 1909-10 की मिसल बंदोबस्त एवं 1954-55 अधिकार अभिलेख एवं वाजिब उल-अर्ज में निस्तारी तालाब दर्ज है। इसलिए इसका बटांक करना उचित नहीं होने से इसे निरस्त करने की कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय में प्रचलित है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी आधारताल ने बटांक क्रमांक 181/1 से लेकर 181/11 तथा बटांक क्रमांक 181/8/1 एवं 181/9/1 में दर्ज नामों से संबंधित सभी पक्षकारों को नियत पेशी की तिथी 9 मई को दोपहर 3 बजे अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में अपने पक्ष का समर्थन करने के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पेशी पर उपस्थित न होने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88