विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर कलेक्टर ने किया रक्तदान

पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई भी पुण्य नहीं:कलेक्टर
जबलपुर दर्पण नप्र। स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है, पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है,रक्तदान जीवनदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नव जीवन प्रदान करता है यह कहना है जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी जिन्होंने आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर की शुरुआत करते हुए कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने रक्तदान करके लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने रेडक्रॉस द्वारा आयोजित शिविर का अवलोकन भी किया और यहां पर रक्तदान कर रहे लोगों की सराहना भी की जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आशीष दीक्षित ने बताया कि शिविर में एकत्र रक्त का उपयोग गर्भवती महिलाओं, कैंसर,हीमोफीलिया एवं थैलिसिमिया के मरीजों तथा दुर्घटना में घायल मरीजों के उपचार में किया जायेगा।




