भाजपा युवा मोर्चा की सम्भागीय बैठक रानीताल में आयोजित,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा युवा मोर्चा जबलपुर सम्भाग की सम्भागीय बैठक सोमवार 9 मई 2022 को दोपहर 1 बजे से भाजपा सम्भागीय कार्यालय में आयोजित की जा रही है। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि युवा मोर्चा जबलपुर सम्भाग की बैठक कल सम्भागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई है।सम्भागीय बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार,प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी राहुल तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री पूजा देवी सिंह सहित संभाग के सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री,संभाग के सभी मंडल अध्यक्ष कार्यक्रमों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, विधानसभाओं के प्रभारी सम्मिलित होंगे।



