भोपाल दर्पणमध्य प्रदेश

ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

व्यवस्था एवं दायित्व निर्धारण के लिए की गई बैठक

गुना ब्यूरो। ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन मातृ शक्ति की परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकारिणी एवं अन्य सदस्य भाई एवम् बहनों ने भाग लिया । जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा शर्मा एवं कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती वंदना दुबे जिला संयोजक श्रीमती अनीता पाराशर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा समिति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विगत कई वर्षों से -युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन करती आ रही है| समिति अपने समाज सेवा के उद्देश्य को पूर्ण करने की दिशा में वर्ष दर वर्ष नए नए आयामों की संरचना करते हुए निरंतर प्रगति कर रही है। तथा हमारा आगामी परिचय सम्मेलन 15 मई को गायत्री मंदिर गुना पर्व आयोजित किया जाएगा।
परिचय सम्मेलन की सफलता के लिए समाज की उपस्थिति बहनों ने अपने उत्तरदायित्व लेकर व्यवस्था में सहयोग देने के लिए सहमति प्रदान की।गुना ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति समाज को एकरूपता में बांधते हुए यह आयोजन करने जा रही है परिचय सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से युवक-युवती भाग लेने के लिए आ रहे हैं ।परिचय सम्मेलन समिति की लक्ष्मी शर्मा किरन तिवारी ने समाज से अनुरोध किया है कि वे हर प्रकार से सहयोग कर मातृशक्ति को आगे बढ़ाएं और व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें तथा अधिक से अधिक युवक-युवतियों को कार्यक्रम में शामिल करावे।
इस अवसर पर उपस्थित समाज सेवी वसंत शर्मा पंडित आलोक नायक सुदर्शन तिवारी राधेश्याम शर्मा राजीव शर्मा ने कार्यक्रम में तन मन धन से व्यवस्थाओं में सहयोग देने के लिए समाज से अपील की।श्री मती किरन तिवारी भारती भारद्वाज एवं रानी विनोद शर्मा ने कहा कि परिचय सम्मेलन में लोगों को समाज को घर बैठे लोग रिश्ते मिलते हैं।

बैठक में सर्व सम्मति से श्री मती मीनू शर्मा काव्यांजलि शर्मा दीक्षा त्रिपाठी को मंच संचालन का दायित्व सौंपा गया। इनके सहयोग के लिए नरेंद्र भारद्वाज राधेश्याम शर्मा रहेंगे ।वंदना दुबे अनीता पाराशर को जलपान व्यवस्था में जगमोहन शर्मा सहयोग करेंगे दीपिका शर्मा राधा भार्गव को दीपिका शर्मा पत्रिका काउंटर पर दायित्व मिला। इनके सहयोग के लिए पंडित ललित दुबे गोपाल कृष्ण भारद्वाज रहेंगे। श्रीमती अनीता पाराशर करण तिवारी विद्या भरतरी के साथ नीरू शर्मा ममता शर्मा और भारती भारद्वाज पूछताछ कार्यालय देखेंगे इनके सहयोग के लिए राजीव शर्मा सुधीर शर्मा कमलेश शर्मा मनोज शर्मा रहेंगे।जूता स्टेंड संदीप शर्मा स्वप्निल शर्मा पवन शर्मा को दिया गया।
पार्किंग व्यवस्था युवा मंडल की टीम दे खेगीआगंतुक पंजीयन श्री मती भारती भारद्वाज किरण तिवारी के लिए दिया गया इनके सहयोग के लिए नीतू भारद्वाज मीनू शर्मा रानी शर्मा रहेंगी।मंच सज्जा में ममता शर्मा रुचि शर्मा रेखा कोशल सुजाता मिश्रा के साथश्रीमती उमा शर्मा को दायित्व दिया गया।स्वस्तिवाचन मंगलाचरण पंडित भुवनेश्वर शास्त्री पंडित लखन शास्त्री पंडित सत्यनारायण व्यास पंडित सुदर्शन तिवारी पं राज नारायण शर्मा की टीम दायित्व संभालेंगए।सभी व्यवस्थाओं की देखरेख विवेक शर्मा प लखन लाल शर्मा अरुण शर्मा एवं उनकी टीम निगरानी रखेगी।जिले की मातृ शक्ति ने समाज के सभी भाई बहिनों से कार्यक्रम में तन में धन से स्वेच्छिक सहयोग एवम् अधिक से अधिक युवक युवतियों को कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की है ताकि उनके नेतृत्व में होने वाला कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88