श्री हरि करते है जगत का मंगल:आचार्य गोविंद शास्त्री

जबलपुर दर्पण। सांसारिक जीवन मे अभिमान नही करना चाहिए, भगवती श्रीहरि के साथ धराधाम पर भगवती रूकमणी सबका कल्याण करती है। धार्मिक आयोजन होने से क्षेत्र मे सुख शांति का वातावरण बनता है उक्त उदगार आचार्य गोविंद शास्त्री ने दुर्गा मंदिर आनंद कालोनी चेरीताल मे श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह मे श्रीकृष्ण रूकमणी विवाहोत्सव पर कहे। श्रीमद्भागवत पोथी पूजन भगवान श्रीकृष्ण रूकमणी के पाणिग्रहण संस्कार मे यजमान सुशीला त्रिपाठी, संजय, संदीप त्रिपाठी,प्रशांत महानूर, आलोक चनपुरिया, गुडडा यादव, विध्येश भापकर, सलिल जैन, पंकज पटेल, आदेश चौबे, नवीन नेमा, शानू बर्मन, शिवान्ज्य महानूर, अंबिका, पवन खंपारिया, गुडडू बर्मन, सन्नी ठाकुर सहित श्रृध्दालुओ की उपस्थिति रही।



