अवैध मदिरा भंडार पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

जबलपुर दर्पण। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन पर सहायक आबकारी आयुक्त रविन्द्र मानिकपुरी के मार्गदर्शन एवं आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी जी .एल. मरावी के नेतृत्व में आबकारी वृत कुण्डम के बरेला थाना के अंतर्गत ग्राम हिनौतिया टोला, एवं छतरपुर में दबिश दी गई। गांव में अलग -अलग मकानों एवं छतरपुर मे नाले के किनारे अलग अलग स्थानों से प्लास्टिक ड्रमों एवं प्लास्टिक के पन्नियों में भरी लगभग 1000 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ एवं लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी बरामद कर, आरोपी सुखचैन गोंड, राजा मरावी, कतिया बाई, मुन्नी बाई, रमैई लाल एवं अनिल झारिया हहित आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम तहत प्रकरण पंजीबद्व किये गये।



