प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत सब्जी उत्पादन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण संपन्न

संवाददाता बिंजन श्रीवास कटनी/रीठी।।
मध्यप्रदेश शासन राज्य आजीविका मिशन के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी के प्रबंधक विनोद कुमार जैन एवं मोहनलाल अहिरवार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक के सहयोग से विकासखंड रीठी के ग्राम पंचायत भवन बसुधा में ग्राम बसुधा कुपिया तथा चिरुहला के महिला एवं पुरूष कृषकों को प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मनरेगा के अंतर्गत 100 दिवस का कार्य करने वाले परिवार के सदस्यों को 10 दिवसीय सब्जी उत्पादन एवं जैविक खेती का प्रशिक्षण प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दिया गया और सब्जीयो मे लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीट एवं रोग की जानकारी दी गई तथा उनके नियंत्रण के जैविक तरीके बताए गए।



