लॉर्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 35 वर्षीय शेयर व गोल्ड कारोबारी की चाकुओं से गोद कर हत्या

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। लॉर्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनाथ की तलैया क्षेत्र में रहने 35 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या से समूचे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार श्रीनाथ की तलैया क्षेत्र में रहने 35 वर्षीय शेयर व गोल्ड कारोबारी जयदीप सिंह राठौर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। बहुत देर से जयदीप मोहल्ले वालो को नही दिखे तो वे लोग जयदीप से मिलने उनके घर पहुंचे,तो वहा देखा कि कमरे में जयदीप खून से लथपथ मृत हालत में पडे है। जिनके पेट व सिर पर गंभीर चोट के निशान है। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार जयदीप सिंह राठौर गोल्ड व शेयर कारोबारी था पत्नी और बेटा छिंदवाड़ा में है। मां ओमवती राठौर जो साथ में रहती है। जो रिश्तेदारी में इलाहाबाद गई है। जिसके कारण जयदीप सिंह घर में अकेले ही रह रहे थे। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगे।




